Mahashivratri 2023: ये हैं बिलासपुर के प्राचीन शिव मंदिर, जानें क्या है विशेषता
By Abrak Akrosh2023-02-15, 19:35 ISTnaidunia.com
देवरानी-जेठानी मंदिर
मनियारी नदी के तट पर तालागांव में देवरानी-जेठानी मंदिर स्थित है। यहां रुद्र शिव की विशाल और अखंड ब्रम्हांड समाहित प्रतिमा विराजित है। यह मंदिर करीब 1500 वर्ष पुराना है।
पातालेश्वर महादेव
मल्हार में स्थापित 10वीं शताब्दी के मंदिर को पातालेश्वर या केदारेश्वर महादेव नाम से जाना जाता है। मंदिर में बना गए 108 कोण यहां की विशेषता हैं।
बूढ़ा महादेव
मां महामाया की नगरी रतनपुर में रामटेकरी के नीचे वृद्धेश्वरनाथ महादेव(बूढ़ा महादेव) मंदिर स्थापित है। यहां पार्थिव शिवलिंग के तल में स्थित जल देखने पर आकाशगंगा का आभास होता है।
नर्मदेश्वर महादेव
तखतपुर के बेलपान में नर्मदेश्वर महादेव स्थित है। यहां मौजूद नर्मदा कुंड से निकलने वाली धारा मनियारी नदी में जाकर मिल जाती है।
कोटेश्वर महादेव
कोटा में कोटसागर तालाब के पास कोटेश्वर महादेव मंदिर है। तीनों ओर से पहाड़ से घिरे मंदिर में आने पर प्रकृति का सुंदर रूप भी दिखाई पकड़ता है।
Summer Tips: गर्मी के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद एलोवेरा