महाशिवरात्रि पर ऐसे करें जलाभिषेक, ग्रह दोष होंगे दूर


By Ayushi Singh26, Feb 2025 05:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है और इस दिन कुछ उपायों को करने से नवग्रह दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर ऐसे करें जलाभिषेक, ग्रह दोष होंगे दूर-

मदार के पत्तों से जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन मदार के पत्तों को पीस लें और उसे गंगाजल में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से सूर्य दोष से मुक्ति मिलती है।

हल्दी और दूध से जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन दूध में हल्दी मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। ऐसा करने से गुरु दोष से छुटकारा मिलता है।

छाछ से अभिषेक करें

महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध से बनी छाछ से शिवलिंग का अभिषेक करने से शुक्र दोष से राहत मिलती है और इससे जीवन में जल्दी लाभ होता है।

दूर्वा मिलाकर अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल में दूर्वा मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने से राहु दोष से राहत मिलती है और शुभ परिणाम मिलते हैं।

शमी के पत्तों से अभिषेक करें

महाशिवरात्रि के दिन शमी के पत्तों को पीसकर गंगाजल में मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

गिलोय के रस से अभिषेक करें

महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल में गिलोय के रस को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से मंगल दोष से राहत मिलती है।

महाशिवरात्रि पर ऐसे  जलाभिषेक करने से ग्रह दोष दूर होंगे । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सूर्य मंत्र का जाप करने से जीवन में आएंगे 5 बदलाव