महालक्ष्मी व्रत का आज आखिरी दिन है। इस व्रत की शुरुआत 11 सितंबर को हुई थी और 24 सितंबर को समापन है।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और धन लाभ के लिए व्रत के आखिरी दिन कुछ उपाय अपना लें। इससे आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी।
धन से जुड़ी किसी भी समस्या के निवारण के लिए ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये दूरये स्वाहा’ का जाप करें।
महालक्ष्मी व्रत के आखिरी दिन कुबेर यंत्र की स्थापना भी कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
महालक्ष्मी व्रत के आखिरी दिन गाय को गुड़ और रोटी जरूर खिलाएं। ऐसा करने से धन की देवी का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पीली वस्तुओं का दान करें। चावल और हल्दी का दान करना भी शुभ माना जाता है।
व्रत के आखिरी दिन तिजोरी के पास दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है।
माता लक्ष्मी की कृपा हासिल करने के लिए कमल गट्टे की माला से जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
यहां हमने जाना कि महालक्ष्मी व्रत के दिन क्या उपाय अपनाने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ