By Abhishek Pandey2023-02-15, 17:40 ISTnaidunia.com
वास्तु शास्त्र
वास्तु के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज से ऊर्जा का संचार होता है। किसी वस्तु से पॉजिटिव, तो किसी वस्तु से निगेटिव ऊर्जा का संचार होता है।
नियम
इस तरह घर में दर्पण लगाते समय वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसका असर आपके जीवन पर पड़ता है।
दिशा
वास्तु के नियमों के अनुसार घर में दर्पण को कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में कलह-क्लेश का माहौल होता है।
पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं दर्पण
घर में दर्पण हमेशा पूर्व या फिर उत्तर की दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में दर्पण लगाने से घर में खुशहाली आती है।
टूटा दर्पण
घर में कभी भी टूटा हुआ दर्पण नहीं रखना चाहिए। इससे घर में निगेटिव ऊर्जा का संचार होता है।
गंदा दर्पण
वास्तु के अनुसार, दर्पण को गंदा नहीं रखना चाहिए। नकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ जाती है।
बेडरूम में दर्पण का नियम
बेडरुम में दर्पण को ऐसी जगह पर लगाना चाहिए, जहां पर सोते समय आपके शरीर को कोई भी हिस्सा दर्पण पर न दिखाई दे। क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
बाथरूम में दर्पण का नियम
बाथरूम में दर्पण लगाते समय ध्यान दें कि दर्पण आपके दरवाजे के सामने न हो। क्योंकि इससे घर में तनाव उत्पन्न होता है।
नुकीले आकार का दर्पण
घर में कभी भी नुकीले आकार का दर्पण नहीं लगाना चाहिए। ऐसे दर्पण को अशुभ माना जाता है।
Maha Shivratri 2023 भगवान शिव को चढ़ाएं ये सामग्री, मिेलेगी कृपा