महाशिवरात्रि पर मिलेगा तिगुना धन, बनने वाला है अद्भुत संयोग


By Shivansh Shekhar05, Mar 2024 06:00 PMnaidunia.com

क्यों मनाया जाता है महाशिवरात्रि?

महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है।

इस दिन है महाशिवरात्रि

इस वर्ष इस महापर्व को 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के हिसाब से महाशिवरात्रि पर विधि विधान से माता पार्वती और शिव की पूजा की जाती है।

कष्ट होंगे दूर

ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजन करने से देवों के देव महादेव जल्द ही खुश होते हैं। इस बार इस व्रत को करने वालों को तीन शुभ फल मिलने वाले हैं।

शुक्र प्रदोष व्रत

महाशिवरात्रि के दिन इस बार आप प्रदोष तिथि का व्रत भी कर पाएंगे। इस तिथि का व्रत त्रयोदशी में किया जाता है और इस बार यह तिथि 7 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक है।

क्यों है यह व्रत?

इस प्रदोष तिथि शुक्रवार के दिन पड़ रही है इस वजह से इस व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत के नाम से भी जाना जाएगा। इस बार यह महाशिवरात्रि की पूजा निशीथ काल में ही किया जाएगा।

महाशिवरात्रि व्रत

इसके साथ ही 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाएगा। यह 8 अक्टूबर को रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन शाम 4 बजकर 16 मिनट पर खत्म होगी।

शुक्रवार का व्रत प्रदोष

व्रत और महाशिवरात्रि का पर्व के साथ इस दिन आप शुक्रवार का व्रत भी कर पाएंगे। इस दिन वैभव लक्ष्मी और संतोषी माता का व्रत किया जाता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर की दहलीज की पूजा क्यों की जाती है? जानें