महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आइए जानते है इस पर्व किन 4 राशियों पर महाकाल की कृपा बरसने वाली है?
महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। शिव जी के मंदिर में इस दिन धूमधाम से पूजा और अनुष्ठान आयोजित किया जाता है।
मान्यता अनुसार, महाशिवरात्रि के ही दिन माता पार्वती और भोलेनाथ का विवाह हुआ था। इस दिन मां गौरी और महादेव की पूजा का विशेष महत्व होता हैै।
इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर 300 सालों बाद सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग और शिव योग बनने से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशि के जातकों पर महाकाल की कृपा बरसने वाली है। इस पर्व पर इस राशि के जातकों पर खुशियों की बरसात होगी। साथ ही, तरक्की के नए दरवाजे भी खुलेंगे।
तुला राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के पर्व पर आर्थिक क्षेत्र में भी कई लाभ मिल सकता है। साथ ही, नौकरीपेशा जातकों को भी कई शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि वालों को महाशिवरात्रि के पर्व पर करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही, आर्थिक लाभ और प्रमोशन के योग भी बन रहे है।
महाशिवरात्रि के मौके पर कुंभ राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली है। इस अवधि में व्यक्तित्व और पर्सनालिटी में भी निखार आएगा।
अगर महाशिवरात्रि से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ