सूर्य को जल देने का शुभ समय क्या है?


By Sahil01, Mar 2024 10:25 AMnaidunia.com

सूर्य देव को जल अर्पित करें

सुबह के समय सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा नियमित करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ जीवन में मिलते हैं।

जल देने का शुभ समय

सवाल खड़ा होता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने का शुभ समय क्या होता है। दरअसल, ज्यादातर लोग जल अर्पित करने के समय को लेकर कंफ्यूज रहते हैं।

सुबह इस समय दें जल

प्रसिद्ध ज्योतिषी परदुमन सूरी ने सूर्य को जल अर्पित करने का शुभ समय बताया है। उनके मुताबिक, सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 6:45 तक के बीच सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।

बगैर नहाए भी दें सकते हैं जल

परदुमन सूरी का यह भी कहना है कि सुबह का यह समय इतना शुभ होता है कि आप बगैर स्नान किए भी इस दौरान सूर्य देव को जल अर्पित कर सकते हैं।

जल अर्पित करने की विधि

सूर्य को जल देते समय अपना मुंह पूर्व दिशा में रखें। वहीं, जल के लोटे में रोली या चंदन डालना भी जरूरी माना जाता है।

अर्घ्य देने के लाभ

रोजाना सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। माना जाता है कि सूर्य को जल देने से आत्म शुद्धि और बल की प्राप्ति भी होती है।

पूर्ण होंगी मनोकामनाएं

सूरज को जल चढ़ाने से इंसान की मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकती हैं। बशर्ते इसके लिए इंसान को नियमित सूर्य को अर्घ्य देना होगा।

मान-सम्मान बढ़ेगा

ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य देता है समाज में उसका मान-सम्मान लगातार बढ़ता रहता है।

इस वेब स्टोरी के जरिए हमने जाना कि सूर्य को जल देने का सही समय क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बाथरूम में न रखें इन 4 रंगों की बाल्टी, वरना पैसों की होगी किल्लत