धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से सृष्टि का संचालन करने वाले देवों के देव महादेव की विधि अनुसार पूजा करने से जल्द ही भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।
ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के साथ ही कुछ अनाज भी उनके ऊपर अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से वो जल्द ही प्रसन्न होते हैं।
हम आपको आज महाशिवरात्रि पर अक्षत के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि अक्षत यानी कच्चे चावल से क्या लाभ मिलते हैं।
मान्यताओं के मुताबिक अक्षत किसी भी धार्मिक कार्य या पूजा पाठ में शामिल करना शुभ माना जाता है। इसके कई लाभ भी होते हैं।
ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करने से आपकी आर्थिक स्थिति जल्द ही ठीक होगी। यदि आप कर्ज या तंगी से जूझ रहे हैं तो इसका प्रयोग जरूर करें।
शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करने के लिए आपको मुट्ठी भर चावल की नहीं, बल्कि सिर्फ 108 चावल के दाने लेने हैं। सारे दाने अच्छे से साफ होने चाहिए।
शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करने वाले हैं तो ध्यान रहे कि खंडित न हो। साथ ही आपको साबुत अक्षत ही शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।