शिवलिंग पर चढ़ाएं घी, महाशिवरात्रि से पहले चमक उठेगी किस्मत


By Shivansh Shekhar28, Feb 2024 12:30 PMnaidunia.com

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का महत्व काफी ज्यादा होता है। फाल्गुन महिने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इसके कई मायने होते हैं।

भगवान को प्रिय

व्रत ये व्रत भगवान शिव को अतिप्रिय है। इसलिए महाशिवरात्रि व्रत का काफी ज्यादा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

कुछ सफल उपाय

ऐसी मान्यता है कि जो भक्त लग्न भाव से इस महाशिवरात्रि का व्रत पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से रखते हैं। भगवान ऐसे लोगों को हमेशा खुश रखते हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं घी

ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शुभ मुहूर्त में शिवलिंग पर गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से संतान सुख मिलता है। फाल्गुन माह के हरेक सोमवार को व्रत करें।

उत्तम वर की प्राप्ति

जिनका ब्याह नहीं हो रहा है वो शिवलिंग पर घी अर्पित कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन यह करने से उत्तम वर की प्राप्ति होती है।

दूध से जलाभिषेक

फाल्गुन माह में शिवरात्रि के दिन व्रत रखें और उस दिन भगवान शिव का दूध अभिषेक करें। ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

गन्ने का रस चढ़ाएं

मान्यताओं के मुताबिक इस दिन गन्ने का रस भी भगवान शिव को चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में 3 बत्ती का दीपक जलाने से क्या होता है?