हिंदू धर्म में दीपक जलाना फलदायी और शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ बिना दीपक जलाएं पूरी नहीं होती है। पूजा-पाठ के अलावा भी घरों में दीपक जलाया जाता है।
दीपक कई बत्ती वाले होते हैं उन्हीं में से एक तीन बत्ती वाला दीपक भी घर में जलाया जाता है, लेकिन आपको पता है क्या ऐसा करने से क्या होता है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तीन बत्ती वाला दीपक भगवान गणेश के सामने जलाया जाता है। ऐसा करने से गणेश जी प्रसन्न होते है।
घर में तीन बत्ती वाला दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है जिसके कारण घर में सुख-शांति बनी रहती है।
तीन बत्ती वाला दीपक जलाने से भगवान गणेश काफी खुश होते है जिसकी वजह से परिवार के लोगों को अपार धन की प्राप्ति होती है।
अगर आप घर में तीन बत्ती वाला दीपक जलाते है, तो आपको शुभ कार्य में जरूर सफलता मिल सकती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
घर में तीन बत्ती वाला दीपक जलाने से गणेश जी प्रसन्न होते है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ