माघ मास में आने वाली महाशिवरात्रि का खास महत्व माना जाता है। इस बार शिव जी को समर्पित महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च को रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने गृहस्थ जीवन अपनाया था। कई पुराणों में भी बताया गया है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।
शास्त्रों में व्रत को लेकर बताया गया है कि उपवास करने से देवी-देवताओंं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भक्तजन उनसे सुखद जीवन की प्रार्थना करते हैं।
शिव पुराण में कहा गया है कि भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से उनकी कृपा मिलती है। खासकर महाशिवरात्रि के दिन को उन्हें प्रसन्न करने के लिए बेहतर माना जाता है।
महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने का पूरा सहयोग बन जाता है। व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से आपके जीवन की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
महाशिवरात्रि के दिन शिव पुराण का पाठ भी आप कर सकते हैं। माना जाता है कि इसका पाठ करने से भी भोलेनाथ को खुश किया जा सकता है।
शिव जी की कृपा पाने के लिए व्रत के दिन शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें। इसके लिए पानी या दूध में बेलपत्र और धतूरे के फूल और चावल आदि डालकर अर्पित करें।
मनोकामना पूर्ति के लिए आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। ‘ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।’
महाशिवरात्रि के दिन व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने का सहयोग बनता है। ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ