Mahashivratri 2024: ये फूल चढ़ाते ही भोलेनाथ पूरी करेंगे मनोकामनाएं


By Sahil06, Mar 2024 01:25 PMnaidunia.com

महाशिवरात्रि 2024

फाल्गुन माह में आने वाली शिवरात्रि को ही महाशिवरात्रि कहा जाता है। इस साल शिवजी को समर्पित यह व्रत 8 मार्च को रखा जाएगा।

व्रत का महत्व

भगवान शिव की कृपा हासिल करने के लिए शिवरात्रि के मौके पर व्रत रखने का खास महत्व माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने का भी फल भक्त को मिलता है।

शिवलिंग की पूजा

शिव पुराण में भी शिवलिंग का उल्लेख मिलता है। महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग के रूप में भोलेनाथ की पूजा की जाती है।

भोलेनाथ को क्या चढ़ाएं?

शिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर भोलेनाथ की प्रिय चीजों को चढ़ाया जाता है। इसके लिए चंदन, गंगाजल, धतूरा, के साथ फूल भी चढ़ाए जाते हैं।

इस रंग का फूल चढ़ाएं

महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर लाल-सफेद रंग का फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से इंसान को भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है।

कनेर का फूल

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को कनेर का फूल प्रिय होता है। शिवरात्रि से लेकर प्रदोष व्रत पर भी इस फूल को चढ़ाना शुभ माना जाता है।

इस रंग के कपड़े पहनें

शिवरात्रि के दिन कपड़ों के रंग का भी खास महत्व माना जाता है। इस दिन हरे या सफेद रंग के कपड़ों को पहनकर पूजा की जाती है।

डिस्क्लेमर

यहां पर दी गई तमाम जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हम किसी भी प्रकार का दावा नहीं कर रहे हैं।

यहां हमने जाना कि महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस मूलांक के लोग होते हैं अंबानी जैसे सफल बिजनेसमैन