महाशिवरात्रि पर इन 5 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा


By Kushagra Valuskar07, Mar 2024 10:30 PMnaidunia.com

महाशिवरात्रि 2024

8 मार्च को चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। साथ ही महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर शुभ संयोग

महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। महाशिवरात्रि के दिन शिव योग, गजकेसरी योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है।

इन राशियों को होगा फायदा

महाशिवरात्रि के दिन पांच राशियों को बेहद शुभ योग का लाभ मिलने वाला है। इस राशिवालों को धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार के सदस्यों से रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि

8 मार्च का दिन मिथुन राशिवालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। नई चीजों का प्रयोग सफलता दिलाएगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि लाभकारी रहने वाली है। काम में अच्छा प्रदर्शन करने से बॉस के चहेते बन जाएंगे। पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।

वृश्चिक राशि

8 मार्च का दिन वृश्चिक राशिवालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। धन लाभ और सुख-सुविधा में वृद्धि के रास्ते मिलेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में सफल रहेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशिवालों के लिए 8 मार्च का दिन उन्नति वाला रहेगा। आपका रुझान धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

कठिनाइयों में कटता है इस मूलांक वालों का जीवन