8 मार्च को महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव जी की पूजा


By Prakhar Pandey15, Feb 2024 08:55 AMnaidunia.com

महाशिवरात्रि

मार्च के माह में महाशिवरात्रि पड़ने वाली है। महाशिवरात्रि का पर्व ग्रहों की शुभ युति तथा शिवयोग के सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगा। आइए जानते है राशि अनुसार महाशिवरात्रि पर किस प्रकार पूजन करना चाहिए?

मेष और वृषभ राशि

मेष राशि के जातकों को शिव जी को लाल कनेर का पुष्प चढ़ाकर और रक्त चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए। साथ ही, शिवाष्टक का पाठ करना चाहिए। वहीं वृषभ राशि के जातकों को सफेद सुगंधित पुष्प चढ़ाकर सफेद चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए और रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

मिथुन और कर्क राशि 

मिथुन राशि वालों को भस्म का त्रिपुंड लगा, 7 सफेद पुष्प चढ़ाना चाहिए। साथ ही, शिव स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। कर्क राशि वालों को माथे पर सफेद त्रिपुंड लगाकर शिव सहस्त्रनामावली का पाठ करना हैं।

सिंह और कन्या राशि

महाशिवरात्रि के दिन सिंह राशि के जातकों को पीले चंदन का त्रिपुंड लगाकर शिव महिमा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। वही कन्या राशि वालों को अबीर का त्रिपुंड लगाकर और शिव चालीसा का पाठ करना है।

तुला और वृश्चिक राशि

तुला राशि वाले इस दिन सफेद  त्रिपुंड लगाएं और 7 सुगंधित सफेद फूल चढ़ाएं। साथ ही, अष्टोत्तर शतनामावली का पाठ भी करें। वही वृश्चिक राशि वालों को लाल चंदन का त्रिपुंड लगाकर, लाल कनेर के 7 पुष्प चढ़ाने है और शिवाष्टक का पाठ करना है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को माथे पर पीले चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए, शिव जी की मूर्ति या शिवलिंग पर पीला फूल अर्पित करें। अंत में महामृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करें।

मकर और कुंभ राशि

मकर और कुंभ राशि के जातकों को भस्म का त्रिपुंड लगाकर महामृत्युंजय कवच का पाठ करना चाहिए। इन दोनों राशि के जातकों को शिव जी को अपराजिता का फूल अर्पित करना चाहिए।

मीन राशि

महाशिवरात्रि के मौके पर मीन राशि के जातकों को पीले रंग का त्रिपुंड लगाकर 12 अमोघ शिव कवच का पाठ करना चाहिए। साथ ही, पूजा के दौरान मीन राशि वालों को पीले रंग के पुष्प शिव जी को अर्पित करने चाहिए।

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि के समय राशि अनुसार इन उपायों को करने से आपके ऊपर शिव जी कृपा बरसेगी। ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्रह्म मुहूर्त में किए गए ये 7 काम आपको कर देंगे बर्बाद