बॉलीवुड एक्टर सलमान खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। साल 2023 में उनकी दो फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान हर साल 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। आज अभिनेता 58 साल के हो गए हैं।
सलमान खान का नाम फिटनेस फ्रीक एक्टर की लिस्ट में शामिल है। बॉडी को फिट रखने के लिए सलमान जिम में खूब मेहनत करते हैं।
58 साल की उम्र में भी सलमान फिटनेस से यंग एक्टर को टक्कर देते हैं। इसके लिए एक्टर अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं।
सलमान खान कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्हें क्या खाना सबसे ज्यादा पसंद है। अभिनेता फिट रहने के लिए हर साल दो नई आदतें भी अपनाते हैं।
कई मसालों का इस्तेमाल करके बनाई जाने वाली डिश मटन कबाब है। शायद आपको भी पता होगा कि सलमान की यह पसंदीदा डिश है।
सलमान खान शीर खुरमा भी लुफ्त उठाकर खाते हैं। बता दें कि इसमें सेवई, दूध, शक्कर और ड्राई फ्रूट्स को डाला जाता है।
सलमान खान के बारे में बता दें कि उन्होंने ही शर्टलेस ट्रेंड को शुरू किया था। सोशल मीडिया पर भी वह अपनी शर्टलेस फोटोज पोस्ट करते हैं।