इलायची की पोटली मेन गेट पर लटकाने से क्या होता है?


By Sahil12, Sep 2024 02:37 PMnaidunia.com

मेन गेट पर रखें इलायची

घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ उपायों को उपयोगी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इलायची की पोटली को मेन गेट पर लटकाने के अनेक फायदे होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी

मेन गेट पर इलायची रखने से घर में सकारात्मकता का प्रवेश होता है। पॉजिटिव एनर्जी के प्रभाव से नकारात्मकता नष्ट होती है।

धन लाभ के मिलेंगे अवसर

इलायची के उपाय को अपनाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही, पैसे कमाने के अनेक शानदार अवसर प्राप्त होते हैं।

ध्यान और एकाग्रता बढ़ेगी

एक पोटली में इलायची बांधकर मेन गेट पर लटका दें। इससे घर के सदस्यों की एकाग्रता में वृद्धि होगी और सकारात्मकता बढ़ेगी।

वास्तु दोष का प्रभाव होगा कम

अगर आपके घर पर वास्तु दोष का प्रभाव बढ़ गया है तो मेन गेट पर इलायची की पोटली लटका दें। इससे दोष का प्रभाव कम हो सकता है।

घर में रहेगी खुशहाली

इलायची का टोटका अपनाते ही घर में खुशहाली बनी रहेगी। खासकर इससे परिवार में चल रहे विवाद शांत हो जाते हैं।

रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम

पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बढ़ाना चाहते हैं तो आज ही मेन गेट पर इलायची रख दें। इसके बाद परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि मेन गेट पर इलायची रखने से क्या होता है। इस तरह की अन्य धर्म औरht अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

परिवार के दुलारे होते हैं इस मूलांक के लोग