घर के मुख्य द्वार पर न रखें ये चीजें


By Arbaaj05, Jun 2023 01:21 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मुख्य द्वार

घर का मुख्य द्वार वास्तु के अनुसार काफी महत्वपूर्ण होता है। मुख्य द्वार पर कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए।

पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को भूलकर भी मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ये पौधा धन का पौधा माना जाता है।

जूते-चप्पल

घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल भी नहीं रखने चाहिए, क्योंकि मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

कचरा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मुख्य द्वार पर कचरा भी नहीं रखना चाहिए। कचरा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर झाड़ू को भी नहीं रखना चाहिए। मुख्य द्वार पर झाड़ू रखने से आर्थिक तंगी आती है।

बिजली की तार

आमतौर पर देखा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर बिजली की तारे होती है, लेकिन वास्तु के अनुसार इससे परिवार के सदस्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लहसुन की एक कली खोल देगी किस्मत का ताला