Makar Sankranti 2023: मकर संक्राति के दिन पंतग उड़ाने का क्या है महत्व, जाने यहा


By Sameer Deshpande13, Jan 2023 01:39 PMnaidunia.com

15 जनवरी को है

साल 2023 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य उत्तरायण होंगे।

बच्चों में पतंग का उत्साह

मकर संक्रांति के दिन सदियों से पतंग उड़ाने की परंपरा रही है। खासकर बच्चों में के लिए काफी उत्साह रहता है।

पतंगों का त्योहार

इसे पतंगों का त्योहार भी कहा जाता है। देश में इस दिन बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताएं भी होती है।

भगवान राम ने की थी शुरुआत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की शुरुआत भगवान राम ने की थी।

इंद्रलोक तक पहुंची पतंग

तमिल की तंदनानरामायण के अनुसार मकर संक्रांति के दिन भगवान राम ने पतंग उड़ाई थी। पतंग इंद्रलोक पहुंची थी। यहीं से पूरे लोक में पतंग उड़ाने की शुरुआत हुई।

यह है वैज्ञानिक कारण

वैज्ञानिक कारण भी है। यह त्योहार सर्दियों में आता है। इस दिन धूप में पतंग उड़ाते से शरीर का विटामिन डी मिलता है।

रोशनी तेज नहीं होती

मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं और सूर्य की रोशनी में ज्यादा तेज नहीं रहता।

आंखों के लिए लाभदायक

पंतग उड़ाते समय हमारी आंखें आसमान की ओर होती है। इससे आंखों में सूर्य की रोशनी पड़ती है, जो लाभदायक होती है।

Chandra Upay: कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो जरूर आजमाएं ये उपाय