Mauni Amavasya 2023: जानिए मौनी अमावस्या का महत्व, जरूरी उपाय


By Arvind Dubey13, Jan 2023 01:38 PMnaidunia.com

मौनी अमावस्या कब है

माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी को पड़ रही है।

मौनी अमावस्या का महत्व

इस दिन मौन रहकर दान और स्नान करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या तिथि

मौनी अमावस्या 21 जनवरी को सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर होगी। समापन 22 जनवरी को सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर होगा।

नदी में स्नान

अमावस्या के दिन नदी में स्नान करना अच्छा माना जाता है। अगर आप किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पाएं है तो घर पर जरूर स्नान कर लें।

सूर्य को अर्घ्य

अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद सूर्य अर्घ्य जरूर देना चाहिए और स्नान से पहले तक कुछ बोले नहीं, मौन रहें।

पीपल की पूजा

अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Chandra Upay: कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो जरूर आजमाएं ये उपाय