हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के पर्व को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
मकर संक्रांति के दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से व्यक्ति के जीवन के ज्यादातर कष्ट दूर हो जाते हैं।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करना भी शुभ होता है। इस दिन ये उपाय अपनाने से घर में सुख-शांति बढ़ती है।
धन लाभ की ख्वाहिश करने वाले लोगों को मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शनि और सूर्य की स्थिति भी सही रहती है।
शनि की साढ़ेसाती या ढैया से बचने के लिए मकर संक्रांति के दिन ये एक उपाय कर लें। इसके लिए काले तिलों को तांबे के बर्तन में भरकर किसी गरीब को दान करें।
इस शुभ अवसर पर नमक का दान करना भी शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करने से व्यक्ति के कष्टों का नाश हो जाता है।
शिव पुराण में बताया गया है कि मकर संक्रांति के दिन नए कपड़ों का दान करना शुभ होता है। इस उपाय को आजमाने से बीमारियों का नाश होता है।
मकर संक्रांति के दिन घी का दान करना भी शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन घी दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।