मकर संक्रांति का पर्व विशेष रूप से सूर्य, शनि और भगवान विष्णु की पूजा का अवसर है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर इन देवताओं को अर्पित करें खिचड़ी का भोग, प्राप्त होगी कृपा-
सनातन धर्म में 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है और इस दिन दान करना भी अच्छा माना जाता है।
हर साल 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है और इस दिन खरमास भी समाप्त होता है।
मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग लगाएं। इससे उनकी कृपा प्रापत होती है और जीवन में समृद्धि आती है।
भगवान विष्णु को खिचड़ी का भोग अर्पित करें। विष्णु जी को खिचड़ी बेहद प्रिय है और इससे उनका आशीर्वाद भी मिलता है। साथ ही, गुरु दोष से मुक्ति भी मिलती है।
शनिदेव की पूजा में खिचड़ी का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाना शुभ माना जाता है और इसे सभी परिवार के लोगों में बांटना भी चाहिए।
मकर संक्रांति पर इन देवताओं को खिचड़ी का भोग लगाने से कृपा प्राप्त होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM