हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है और इस दिन खरमास समाप्त हो जाता है। आइए जानते हैं कि इन चीजों के बिना मकर संक्रांति मानी जाती है अधूरी-
मकर संक्रांति पर तिल का विशेष महत्व है और इस दिन तिल का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे शनि दोष दूर होता है।
इस दिन गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है और मकर संक्रांति के दिन इसका सेवन प्रसाद के रूप में किया जाता है।
इस दिन उड़द की दाल का खिचड़ी बनाकर भगवान के सामने भोग लगाया जाता है और इस दाल का संबंध शनिदेव से माना जाता है।
घी का संबंध सूर्य और गुरु से माना जाता है और इसका दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
मकर संक्रांति के दिन चावल का दान करना लाभकारी माना जाता है और इससे शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है।
ग्रहों के राजा सूर्य का मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रांति कहलाता है। इस दिन पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
इन चीजों के बिना मकर संक्रांति अधूरी मानी जाती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM