हर मौसम में अलग-अलग फल उपलब्ध होते हैं और मौसम के अनुसार ही यदि इनका सेवन किया जाता है तो ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।
Avocado भी एक ऐसा ही फल है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।
एवोकाडो में भरपूर फाइबर होता है। इस संतुलित मात्रा में सेवन करने से बॉडी फैट तेजी कम होता है और शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है।
एवोकाडो लिपिड प्रोफाइल को बेहतर करता है। यह LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और HDL कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
टाइप 2 डायबिटीज होने पर यदि एवोकाडो खाते हैं तो इससे शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रहता है। यह शरीर में ग्लूकोज लेवल को बढ़ने से रोकता है।
एवोकाडो में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट जैसे ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। आंखों में संक्रमण का खतरा भी कम होता है।