दादी नानी की एक कहावत है संडे हो ये मंडे रोज खाओ अंडे। अंडे में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स का पावर हाउस कहा जाता है। इनमें 9 अमीनो एसिड पाया जाता है।
अंडे को कोई उबालकर, आमलेट बनाकर, भुजिया बनाकर या कोई अंडा करी भी बना लेता है। लोग अलग अलग टेस्ट के साथ खाना पसंद करते हैं।
वहीं, कई लोग अंडे खाते हैं तो कई लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि इसे अलग अलग बनाकर खाया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि 2 अंडे सही होते हैं।
आपने कभी इस बारे में जानने की कोशिश की है कि 2 अंडे यदि आप खाते हैं तो उसका क्या लाभ होता है? आइए हम आपको बताते हैं।
एक अंडे में करीब 186 मिलीग्राम डाइट्री कोलेस्ट्रॉल होता है। अंडे से लगभग 70 पर्सेंट लोगों में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। बाकी 30 प्रतिशत लोग हाइपर रिस्पांडर हैं।
अंडे खाने से एचडीएल यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। एचडीएल के स्तर वाले लोगों में हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।
स्टडी के हिसाब से छह हफ्ते तक रोजाना 2 अंडे खाने से एचडीएल 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। क्योंकि यह एनर्जी का बेस्ट सोर्स भी है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।