समोसा एक ऐसा डिश है, जिससे सभी खूब पसंद करते हैं। मैदे के खोल में भरा हुआ मसालेदार आलू, चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।
समोसा सिर्फ आलू से ही नहीं बल्कि और भी कई तरह की फिलिंग भरकर बनाया जाता है। साथ ही ये काफी टेस्टी भी लगता है।
इस समोसे में मटन को मिंस करके, दही और मसालों को मिलाकर बनाया गया। यह समोसा काफी यूनिक होता है और इसका स्वाद काफी मजेदार होता है।
पनीर की फीलिंग से भरा हुआ यह समोसा, काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें पनीर को मैश करके प्याज और मसालों को मिलाकर यह समोसा बनाया जाता है।
आलू के बाद मटर समोसा फेमस है। यह मटर की फिलिंग वाला समोसा होता है। यह उबले हुए मटर और मसाले डालकर बनाया जाता है। इसे खट्टी-मिट्ठी चटनी के साथ खाना, काफी मजेदार हो सकता है।
मावे का समोसा भी बनाया जाता है। इस समोसे में मावे के साथ, ड्राई फ्रूट्स और केसर को मिलाया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।
इस समोसे की फीलिंग से भरा यह समोसा, पिज्जा और समोसा का खास मिश्रण है, जिसे खाते समय भी आपको इस फ्यूजन का एहसास होगा।