नाश्ते में बनाएं सूजी की ये टेस्टी एंड हेल्दी डिशेज


By Ekta Sharma29, Jun 2023 04:06 PMnaidunia.com

सुबह का नाश्ता

ब्रेकफास्ट दिन का एक ऐसा मील है जो हमें एक्सपेरिमेंट और एक्सप्लोर करने के​ लिए काफी जगह देता है। ये दिन का सबसे इंपोर्टेंट मील होता है।

हेल्दी और टेस्टी

नाश्ता हेल्दी और टेस्टी होना दोनों ही बहुत जरूरी है. ऐसे में नाश्ता बनाते वक्त यह कशमकश रहती है कि आखिर क्या बनाया जाए जो सबको बहुत पसंद आए।

चीला

हरी धनिया, हरी कटी मिर्च, बारीक कटा प्याज, चुटकी भर मसाला, लहसुन-मिर्च का पेस्ट, टमाटर और अपने पसंद की सब्जियां सूजी और दही के साथ मिलाकर चीला बनाएं।

इडली

नाश्ते के लिए इडली सबसे हेल्दी ऑप्शन होता है। दही और सूजी और चुटकी भर बेकिंग सोडा के साथ आप सिंपल इडली भी बना सकते है। वहीं इन इडली को फ्राई कर और भी टेस्ट डाल सकते हैं।

उत्तपम

दक्षिण भारत में उत्तपम बहुत खाया जाता है। प्याज वाला उत्तपम, टमाटर वाला तो कुछ मिक्स वेज उत्तपम खाना पसंद करते हैं। इसे आप नारियल की चटनी के साथ भी खा सकते हैं।

उपमा

उपमा सूजी से बनता है, जिसमें करी पत्ता, मटर, मूंगफली, हरी सब्जियां, टमाटर और प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया होता है। ये नाश्ते के लिए काफी हेल्दी होता है।

ढोकला

सूजी का ढोकला भी काफी पसंद किया जाता है। ढोकला बेसन, चना दाल और सूजी इन तीनों से आप ढोकला बना सकते हैं। ये रेसिपी मिनटों में तैयार हो जाती है। सूजी ढोकला हेल्दी भी होता है।

सूजी बॉल्स

सूजी बॉल्स सूजी बॉल्स भी नाश्ते के लिए एक अच्छा ऑप्शन होती हैं। सूजी बॉल्स बनाकर आप इसे स्टीम करें, इसके बाद इसे अपनी पसंदीदा सब्जियों के साथ फ्राई कर सर्व करें।

टमाटर का बेस्‍ट विकल्प हैं खट्टेपन के लिए ये चीजें