न्यू ईयर पार्टी में खासकर लड़कियां खूबसूरत दिखने की कोशिश करती हैं। हालांकि, मेकअप से जुड़ी कुछ गलतियां करने की वजह से सभी की यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती है।
सर्दियों के दौरान त्वचा ड्राई हो जाती है। बता दें कि ड्राई स्किन पर मेकअप अच्छे से सेट नहीं हो पाता है और चेहरे पर निखार भी नहीं आता है।
किसी भी पार्टी में बला की खूबसूरत लगने के लिए आपको मेकअप करने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। खास बात है कि इन्हीं छोटी गलतियों की वजह से चेहरे पर ग्लो नहीं आता है।
शायद आपको भी पता होगा कि ड्राई स्किन में ऑयल का प्रोडक्शन काफी कम होता है। इससे बचने के लिए ऑयल बेस्ड मेकअप का इस्तेमाल आपको करना चाहिए।
यदि आप ड्राई स्किन पर सीधा मेकअप लगाती हैं तो इस गलती को आज से ही बंद कर दें। मेकअप लगाने से पहले हमेशा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
मेकअप करने वाली ज्यादातर लड़कियां इस बारे में जानती होंगी कि प्राइमर की क्या अहमियत होती है। दरअसल, प्राइमर लगाने से मेकअप अच्छे से स्किन में मिल जाता है।
ज्यादातर लड़कियां यह गलती करती हैं कि मेकअप लगाने के बाद हाइलाइटर का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, हाइलाइटर को हमेशा बेस के साथ मिलाकर ही लगाना चाहिए।
यदि आप मेकअप कर रही हैं तो इससे पहले स्किन को प्रेप जरूर करें। इसके लिए क्लींजिंग से लेकर टोनिंग तक के सभी स्टेप्स फॉलो करना जरूरी है।