सर्दियों के दिनों में ज्यादातर महिलाओं को ऊनी कपड़े धोने में परेशानी आती है। आज बात कर रहे हैं कि किस तरीके से इन कपड़ों की देखभाल करनी चाहिए।
ठंड के दिनों में ऊनी कपड़ों के अंदर से अजीब सी बदबू आने लगती है। यदि आप इसे दूर करना चाहते हैं तो इन कपड़ों को दोपहर के समय धूप में रख दें।
कपड़ों को धूप लगाने के बाद एक पोटली में बेकिंग सोडा को बांधकर इन कपड़ों के पास रख दें। इसकी मदद से ऊनी कपड़ों की बदबू दूर हो जाएगी।
कुछ लोग कपड़ों को धोने के लिए सामान्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऊनी कपड़ों को धोने के लिए लिक्विड डिटर्जेंट का ही प्रयोग करना सही होता है।
आमतौर पर सभी सर्दियों में गर्म पानी से कपड़े धोते हैं। हालांकि, ऊनी कपड़ों को धोने के लिए नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है।
समय की कमी के चलते कुछ घरों के अंदर ऊनी कपड़ों को भी वॉशिंग मशीन में धोया जाता है। खैर, आपको कोशिश करनी चाहिए कि ऊनी कपड़ों को कम धोएं और जब भी साफ करें तो हाथों से ही धोएं।
ऊनी कपड़ों की केयर करने के लिए आजकल कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें से ही एक लिंट रिमूवर ब्रश है। इसकी मदद से कपड़ों की चमक बनी रहती है।
ठंड के दिनों में ऊनी कपड़ों को रोजाना पहनना होता है। ऐसे में भूलकर भी इन कपड़ों को ऐसी जगह न रखें, जहां नमी काफी ज्यादा हो।