सुबह के समय नाश्ते में हेल्दी खाने से पूरा दिन अच्छा जाता है। इससे शरीर में फुर्ती बनी रहती है। हम मखाने से बनी खीर के बारे में बात कर रहें हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि कमजोर शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। चलिए इसके फायदे जानते हैं-
मखाने के खीर में कैल्शियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसका सेवन करना बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
मखाने की खीर में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, ये शरीर को ऊर्जा देती है। मखाने का खीर खाने से शरीर की कमजोरी दूर कर उसे सक्रिय रखता है।
मखाना खीर में मौजूद फाइबर कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। यह पाचन प्रकिया को दुरुस्त कर शरीर को स्वस्थ रखता है।
मखाने के खीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
मखाने का खीर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, ये शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। यह थकावट और कमजोरी को दूर कर शरीर को एक्टिव करती है।
मखाने में मैग्नीशियम और सेरोटोनिन बढ़ाने वाले गुण होते हैं, ये शरीर में तनाव को कम करता है और नींद में सुधार करता है।
कमजोर और पतले लोगों के लिए मखाना का खीर वजन बढ़ाने का एक अच्छा विकल्प है। इसका सेवन रोजाना करने से वजन बढ़ने लगता है।
इसी तरह आप भी रोजाना मखाने का खीर खा कर इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह स्वस्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM