बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस फिटनेस से लेकर अपनी ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक है। बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए एक्ट्रेस नियमित योगासन का अभ्यास भी करती हैं।
फिट रहने के लिए आप भी मलाइका अरोड़ा से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि मलाइका जैसी फिटनेस के लिए कौन-कौन से योगासन करने चाहिए।
योग की दुनिया में सर्वांगासन को फायदेमंद आसन माना जाता है। इसका नियमित अभ्यास करने से शरीर को अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
मलाइका अरोड़ा की तरह आपको भी रोजाना त्रिकोणासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन की मदद से आपको शरीर में एनर्जी महसूस होगी।
यह योगासन छाती, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव लाता है। सेतुबंधासन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
बॉडी को स्वस्थ रखने और तमाम रोगों से बचाने के लिए प्राणायाम भी फायदेमंद है। मलाइका अरोड़ा भी प्राणायाम का अभ्यास करती हैं।
भुजंगासन का अभ्यास करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस योगासन का नियमित अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है।