सावन में घर जरूर लाएं ये चीजें, होगा धन लाभ


By Arbaaj05, Jul 2023 12:38 PMnaidunia.com

सावन

भगवान शिव का प्रिय महीना यानी सावन की शुरूआत हो चुकी है। सावन के महीने में शिव जी की पूजा की जाती है।

घर लाएं ये चीजें

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए विशेष होता है। इस महीने में घर में कुछ चीजों को लाने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है।

पारद शिवलिंग

वास्तु शास्त्र के मुताबिक सावन के महीने में पारद के शिवलिंग को लाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसको घर में लाने से धन में खूब बरकत होती है।

बेलपत्र

भगवान शिव को बेलपत्र काफी प्रिय है। ऐसी स्थिति में अगर आप घर में चांदी के बेलपत्र को घर लाते है, तो शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

रुद्राक्ष

वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में घर में रुद्राक्ष लाना शुभ माना जाता है। घर में रुद्राक्ष लाने में सुख-शांति बनी रहती है।

चांदी का चांद

भगवान शिव के मस्तक में चंद्र देव विराजमान है। वास्तु के अनुसार घर में चांदी का चांद लाने से भगवान शिव की असीम कृपा बनी रहती है।

डमरू

डमरू भगवान शिव का वाद्य का प्रिय तंत्र है। डमरू को सावन के महीने में घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रुमाल के ये टोटके बदल देंगे आपकी किस्मत