हिंदू धर्म में मलमास का विशेष महत्व है और इन दिनों भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि मलमास में करें इन चीजों का दान, बनी रहेगी बरकत-
मलमास में केले का दान करने से सकारात्मकता बनी रहती है और इससे परिवार के लोगों के बीच में आपसी प्रेम बढ़ता है।
मलमास में गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं होती है।
मलमास में गुरुवार के दिन पीले कपड़ों का दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसनन होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
मलमास में नारियल का दान विशेष रूप से करना चाहिए। इसका दान करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
इन दिनों किताबों का दान करने से भगवान विष्णु,माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, ज्ञान में भी वृद्धि होती है।
मलमास के दिनों में दीपदान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है और खुशहाली बनी रहती है।
मलमास में इन चीजों का दान करने से बरकत बनी रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM