13 जनवरी 2023 से मंगल वृषभ राशि में मार्गी होंगे। मंगल के मार्गी होने से कुछ राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस समय मंगल ग्रह वृषभ राशि में वक्री चाल चल रहे हैं।
मंगल के इस गोचर से वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।
मंगल के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों का भाग्य सूर्य की तरह चमकने वाला है। आय के साधन बढ़ेंगे। इस समय आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि वालों को मंगल गोचर से धन लाभ होगा। अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा है।
मंगल के इस गोचर से धनु राशि वालों के साहस में वृद्धि होगी। इस दौरान इन जातकों को करियर और व्यापार में काफी वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।