Mangal Gochar 2023: 13 जनवरी से मार्गी होंगे मंगल, इन राशियों को बंपर लाभ


By Shailendra Kumar10, Jan 2023 10:36 PMnaidunia.com

शुभ परिणाम देंगे मंगल

ग्रहों के सेनापति मंगल 13 जनवरी को मार्गी होने वाले हैं। अगर मंगल शुभ स्थिति में हो, तो बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मेष राशि

मंगल आपके धन भाव में गोचर करेंगे। आप अपने काम में उत्साह दिखाएंगे और आपको इसका आर्थिक लाभ भी फौरन मिलेगा।

कर्क राशि

मार्गी मंगल आपके आय के भाव में गोचर करेंगे। मंगल आपके दशमेश हैं। यानी नौकरी-व्यवसाय से आमदनी होगी।

सिंह राशि

मंगल आपके दशम भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको नई नौकरी या व्यवसाय में नये निवेश का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर होगा। पत्नी, दोस्त या साझेदार से जुड़ी कानूनी समस्या हल हो जाएगी।

कुंभ राशि

आपकी राशि के चतुर्थ में मंगल का गोचर होगा। पारिवारिक सुख के साथ भूमि, संपत्ति, वाहन या अपने घर का सुख मिलेगा।

बचाव के लिए करें ये उपाय

अगर जीवन में समस्याएं बढ़ने लगें तो हनुमानजी या काल भैरव की पूजा करना शुरु कर दें। इससे बहुत राहत मिलेगी।

सुंदरकांड का करें पाठ

कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार और मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। मन शांत रहेगा।

Astrology: पति-पत्नी में अक्सर होते हैं झगड़े? कुंडली में होंगे ये योग