Mangal Gochar 2023: राशि परिवर्तन से इन 3 राशि वालों की जल्द होगी शादी


By Prakhar Pandey05, Oct 2023 03:36 PMnaidunia.com

मंगल गोचर 2023

मंगल देव का तुला राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। आइए जानते हैं इस राशि परिवर्तन से किन 3 राशियों को जल्द लाभ मिलेगा?

मंगल ग्रह का काम

मंगल ग्रह कुंडली में किसी भी जातक की कुंडली में इच्छा शक्ति, सहनशक्ति, जीवन शक्ति को प्रभावित करते है। ऐसे में जब यह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर जातकों पर पड़ता है।

तुला राशि में गोचर

मंगल ग्रह तुला राशि में 3 अक्टूबर 2023 की शाम को 5 बजकर 12 मिनट पर गोचर कर चुके है। इस गोचर से तीन राशि को शादी का शुभ समाचार मिल सकता है।

मिलेगा सच्चा प्यार

मंगल देव 16 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे। ऐसे में इस 43 दिनों की अवधि के दौरान 3 राशि वालों को सच्चा प्यार मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की इस दौरान शादी में आ रही सभी रूकावटें दूर होंगी। साथ ही, मंगल राशि के परिवर्तन से मनोकामना पूर्ति भी होगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए भी यह संयोग बेहद शुभ होने वाला है। राशि परिवर्तन के दौरान मंगल देव जीवनसाथी भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में प्रेम विवाह के योग भी बन सकते है।

मिथुन राशि

इस राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को भी प्रेम में सच्ची सफलता मिलने के आसार बन रहे है। मंगल ग्रह जब प्रेम और आनंद के भाव में विराजमान होता है, तो जातक को सच्चे जीवनसाथी मिल सकता है।

अग्नि तत्व

ज्योतिष के अनुसार, मंगल और सूर्य शरीर में अग्नि तत्व को प्रभावित करते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि शादी से पहले अपनी कुंडली में मंगल दोष अवश्य जांच लें। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

केसर के टोटके बदलेंगे आपकी तकदीर