इस समय मंगल ग्रह वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं और 13 मार्च को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे मंगल का शनि के साथ नवपंचम योग बनेगा, जो कुछ राशि वालों को खूब उन्नति और धन देगा।
मंगल के इस गोचर से मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि वालों को मंगल गोचर से मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा है।
मंगल के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों का भाग्य सूर्य की तरह चमकने वाला है। आय के साधन बढ़ेंगे। इस समय आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
मंगल के इस गोचर से कन्या राशि वालों के साहस में वृद्धि होगी। इस दौरान इन जातकों को करियर और व्यापार में काफी वृद्धि होगी।