वास्तु शास्त्र में घर की तिजोरी से जुड़ी कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है और तिजोरी कभी खाली नहीं रहती है।
तिजोरी का मुख हमेशा उत्तर दिशा में खुले इस बात का ध्यान रखें। उत्तर दिशा भगवान कुबेर की होती है, साथ ही ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। तिजोरी दक्षिण या पश्चिम दिशा में ना खुले।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तिजोरी को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। किसी व्यक्ति के पास यदि उस समय पर धन या जेवरात नहीं है तो तिजोरी में माता लक्ष्मी अथवा गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर रख दें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में एक छोटा सा आईना जरूर लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अलमारी अथवा तिजोरी खोलते समय उसमें आपकी परछाई दिखे। इसे शुभ माना जाता है और पैसे की कमी दूर हो जाती है।
इस बात का भी ध्यान रखें कि तिजोरी खोलते समय जूते या चप्पल न पहनें। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।