ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापक प्रभाव डालता है। आइए जानते है मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें उठानी पड़ेगी परेशानी?
मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होता है। 5 फरवरी को ही रात में मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर चुके है।
मंगल यानी लाल ग्रह के गोचर के प्रभाव से राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। जिन भी लोगों की कुंडली में मंगल मजबूत स्थिति में है, वे पहले से अधिक दृढ़, ऊजार्वान और लक्ष्य के लिए प्रेरित दिखाई देंगे।
मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और धनु राशि को इस गोचर के नकारात्मक प्रभाव उठाने पड़ सकते है। ऐसे में इन राशि के जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
मेष राशि के जातकों को इस गोचर से आय में लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी और संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही, कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां भी मिलती है।
कर्क राशि के जातकों को इस गोचर से लाभ मिलने वाला है। साथ ही. आर्थिक योजनाएं को अच्छे से अंजाम देने में भी सक्षम होंगे। लक्ष्य हासिल करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा।
मंगल के गोचर से तुला राशि वाले को अप्रत्याशित धन लाभ का योग बनेगा। पेशेवर जीवन को पंख लग जाएंगे। निरंतर मेहनत और प्रयासों से बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
मंगल का 2024 में पहला गोचर होगा। यह लगभग 40 दिन का होता है। यह गोचर 5 फरवरी को सोमवार रात 9.56 बदे हुआ था। इससे पहले 28 दिसंबर 2023 को धनु राशि में मंगल का गोचर हुआ था।