मानव जीवन पर ग्रहों के गोचर का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है?
16 जनवरी की रात मंगल 11 बजकर 07 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर चुके है। ऐसे में कुछ राशियों पर दुखों के बादल मंडरा सकते है।
मंगल ग्रह पुरुष प्रकृति का ग्रह होता है। यह स्वभाव से बेहद गर्म होता है। धनु राशि में मंगल के उदय होने से कई राशियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा।
मंगल कर्क राशि के छठे भाव में प्रवेश कर चुके है। ऐसे में इस राशि के जातकों मंगल के अशुभ प्रभावों के चलते प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। विवाहित जातकों के जीवन में भी परेशान आ सकती है।
कर्क राशि वालों पर मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव कुछ इस प्रकार पड़ेगा कि उन्हें सेहत पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही, कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है।
वृषभ राशि अष्टम भाव में मंगल के उदय होने से सेहत में गिरावट आ सकती है। खर्च में बढ़ोत्तरी और आमदनी में गिरावट आएगा। इस दौरान काम का दबाव भी महसूस करेंगे।
कन्या राशि के चौथे भाव में मंगल उदय होगा। इस बदलाव से परिवार की शांति खराब हो सकती है। काम में बाधाएं और वर्कप्लेस पर सहकर्मियों से अनबन भी हो सकती है।
वृश्चिक राशि के जातकों को काफी प्रयास के बाद ही मंजिल मिलेगी। खर्च में बढ़ोत्तरी और शरीर के कुछ कोनों में दर्द की शिकायत भी हो सकती हैं।