ज्योतिष में मंगल को ग्रहों के सेनापति का दर्जा दिया जाता है। मंगल ग्रह समय-समय पर अपनी चाल में परिवर्तन भी करते रहते हैं।
मंगल ग्रह फिलहाल धनु राशि में विराजमान हैं। हालांकि, 5 फरवरी को मंगल मकर राशि में गोचर करेंगे। सवाल खड़ा होता है कि इसका असर राशियों पर क्या पड़ेगा।
धनु राशि से निकलकर मकर में होने वाले मंगल के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह गोचर फायदेमंद होगा तो कुछ के लिए बुरा भी साबित हो सकता है।
मंगल का गोचर कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। आइए जान लेते हैं कि मंगल के गोचर से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे।
मंगल ग्रह के मकर राशि में गोचर करने का लाभ मेष राशि के जातकों को मिलेगा। इस दौरान आपको परिवार का समर्थन मिलेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मंगल का गोचर धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। फरवरी माह में इस राशि वालों को धन लाभ भी हो सकता है। इतना ही नहीं, आपको परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि के जातकों पर भी इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिष की मानें तो इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकती है।
मंगल के गोचर से मीन राशि वालों को भी शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप अपनी मेंटल हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।