Mangal Margi 2023: मंगल हुए वृषभ राशि में मार्गी, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत


By Ekta Sharma2023-01-14, 22:54 ISTnaidunia.com

मंगल मार्गी

ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 13 जनवरी को वृषभ राशि में मार्गी हो गए हैं यानी अब 30 अक्टूबर तक ये वृषभ राशि में ही सीधी चाल से चलेंगे।

मेष राशि

मंगल के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। करियर में नई उड़ान भरेंगे।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को बिजनेस और नौकरी में लाभ मिलेगा। अगर शादी में लगातार अड़चन आ रही है, तो अब इससे छुटकारा मिलेगा। जल्द ही शादी में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि

मंगल के मार्गी होने से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अब सफलता हासिल होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी मंगल का मार्गी होना लाभकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से संपत्ति में चले आ रहे विवाद से अब छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से गुड न्यूज मिल सकती है।

Hawan: इन लकड़ियों से करें हवन, हर कष्ट से मिलेगा छुटकारा