मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। साथ ही यह साहस, पराक्रम, भूमि, निडरता और शौर्य का कारक माना जाता है।
इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है तब इसका विशेष रूप से मानव जीवन पर असर पड़ता है।
आपको यह जानकारी दे दें कि मंगल ग्रह अपने मित्र गुरु की राशि धनु में अपना गोचर करने वाले हैं। यह दिसंबर के अंत में होगा।
इसका प्रभाव कुल 3 राशि के जातक पर पड़ने वाला है। इनका साल 2024 की शुरुआत धन की वर्षा के साथ होगा।
धनु के लिए मंगल का यह गोचर फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करने वाले हैं।
वहीं इस दौरान आपके नए नए लोगों से संबंध बनेंगे। आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मंगल ग्रह की राशि में परिवर्तन मीन राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित होने वाला है।
साथ ही छात्रों की शिक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं, इस समय नौकरीपेशा लोगों को भी काफी लाभ मिलने वाला है।