Diwali 2023: लक्ष्मी के साथ इन चीजों की भी करें पूजा, पूर्ण होंगी मनोकामनाएं


By Sahil10, Nov 2023 08:00 PMnaidunia.com

दिवाली 2023

हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण त्योहार में से एक दिवाली का पर्व है। इस दिन देवी-देवताओं की पूजा करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।

लक्ष्मी पूजा

दीपावली के पर्व पर माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इस दिन लोग धन-धान्य समेत अन्य मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्राथना श्री गणेश और मां लक्ष्मी से करते हैं।

पूजा से जुड़ी बातें

इस बारे में सभी जानते हैं कि दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है। हालांकि, बेहद कम लोगों को पता होगा कि इसके अलावा किसकी पूजा करनी चाहिए।

जेवरात की पूजा

धार्मिक मान्यता है कि दीपावली के दिन गहने और जेवर की पूजा भी करनी चाहिए। इसके लिए आप घर में मौजूद सोना-चांदी की ज्वेलरी एक बर्तन में रख लें।

भगवान विष्णु का वास

बता दें कि सोने में भगवान विष्णु का वास होता है। वहीं, चांदी में धन की देवी लक्ष्मी वास करती हैं। इस वजह से दिवाली के दिन उनकी भी पूजा की जाती है।

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

ऐसा भी कहा जाता है कि जेवरात की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी विशेष कृपा भी हासिल की जा सकती है।

घर की लक्ष्मी की पूजा

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, घर की लक्ष्मी को भी मां लक्ष्मी के बराबर माना जाता है। ऐसे में अपने घर की बेटी, बहन या पत्नी की भी पूजा कर सकते हैं।

कैसे करें पूजा?

घर की लक्ष्मी की पूजा करने के लिए उनका 16 श्रृंगार करें। इसके बाद उन्हें किसी चौकी पर बैठकर मिठाई का भोग लगाएं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पूजा करते समय आसन पर बैठना क्यों है जरूरी?