साल 2024 में मंगल इन राशियों को देंगे खुशियां अपार


By Kushagra Valuskar21, Dec 2023 10:21 PMnaidunia.com

मंगल उदय

14 जनवरी 2024 को मंगल धनु राशि में उदय होगा। इस दौरान मंगल ग्रह अधिक शक्तिशाली हो जाएगा।

इन राशियों को होगा फायदा

मंगल के गोचर से पांच राशियों को विशेष लाभ होगा। व्यक्तित्व में निखार आएग। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

मेष राशि

मंगल का उदय मेष राशिवालों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी योजनाएं पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर देखने को मिलेंगे।

सिंह राशि

मंगल का उदय होना सिंह वालों के लिए शुभ रहेगा। विवाह का योग बन रहा है। धन के मामले में समय सौभाग्यशाली रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि

परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। जीवन में प्यार का नए सिरे से अनुभव करेंगे। नौकरी संबंधी परेशानी दूर होगी। विदेशी मुद्रा प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि

मंगल आपकी राशि से धन भाव में उदय होगा। इससे अप्रत्याशित वित्तीय लाभ संभव है। उधार दिया हुआ पैसा बिना मांगे वापस मिल सकता है।

धनु राशि

साल 2024 में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का साहस आसानी से दिखा सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश से पैसा प्राप्त कर सकते हैं।

Chanting Om Benefits: ‘ऊँ’ का जाप करते ही दूर होंगी सारी बाधाएं