कोलेस्ट्रॉल कम करती है आम की गुठलियां, जानें अन्य फायदे


By Sandeep Chourey2023-04-27, 09:22 ISTnaidunia.com

आम की गुठलियों की फायदे

गर्मी के मौसम में आम खाना सभी को पसंद होता है लेकिन उसकी गुठलियों को फेंक दिया जाता है। लेकिन आम की गुठलियां किसी औषधि से कम नहीं है -

आम की गुठलियों में कई गुण

“आम के आम और गुठलियों के दाम”, यह कहावत आम पर एक कदम सटीक बैठती है। इसकी गुठली भी गुणों से भरपूर और बीमारियों में संजीवनी है।

दस्त और डायरिया में

गर्मियों में अक्सर दस्त और डायरिया होने पर आम की गुठली इस परेशानी से छुटकारा दिला सकती है। आम की गुठली का पाउडर बनाकर सेवन करना चाहिए।

पीरियड का दर्द

आम की गुठली में एनाल्जेसिक गुण होते हैं। यह महिलाओं को पीरियड के समय होने वाले दर्द को कम करने में बेहद कारगर होते हैं।

दूर होता है मोटापा

मोटापा शरीर में कई बीमारियों को बढ़ाता है। आम की गुठली का सेवन बढ़ते मोटापे को कम कर देता है। गुठली में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर बहुत होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

गर्मी में तेज धूप और पसीना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के चलते स्किन में दिक्कत शुरू हो जाती है। आम के गुठलियों के तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

आम की गुठलियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करती है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर रोज आम की गुठली के पाउडर का खाएं।

गुठलियों में भरपूर कैल्शियम

आम के साथ गुठली में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। गुठली का सेवन करने से दांत मजबूत होते हैं। दांतों से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती है।

ताजे के बजाय सूखा अदरक है ज्यादा फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल