दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन दही के साथ में कुछ चीजों को भूलकर भी नही खाना चाहिए।
अगर आप दही के साथ तली भुनी, केला या फिर मछली का सेवन करते हैं तो कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता हैं।
मछली प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है लेकिन मछली को दही के साथ नही खाना चाहिए। क्योंकि मछली की तासीर गर्म और दही की तासीर ठंडी होती है।
दूध के साथ केला तो खाया जा सकता है परंतु दही के साथ केला नही खाना चाहिए वरना पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
दही पहले से खट्टी होती है ऐसी स्थिति में दही के साथ खट्टे फलों को खाने से बचाना चाहिए। दोनों का साथ में सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
गर्मियों में लोग अक्सर आम और दही दोनों ही खाते है लेकिन साथ में नही खाना चाहिए। आम की तासीर जहां गर्म होती है वहीं दही की ठंडी होती है।
तली भुनी चीजें हेल्थ के लिए फायदेमंद नही होती है। अगर तली भुनी चीजों को दही के साथ खाए तो पेट से जुड़ी समस्या होने का खतरा होता है।