इस 1 पत्ते के टोटके जगा देंगे सोया हुआ भाग्य


By Sahil16, Jan 2024 06:50 PMnaidunia.com

पत्तों के टोटके

हिंदू धर्म में कुछ वृक्ष और उनके पत्तों को पूजनीय माना जाता है। इन पत्तों से जुड़े कुछ अचूक उपायों को अपनाने से कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

आम के पत्तों के उपाय

धार्मिक मान्यता के अनुसार, आम के पत्तों के कुछ चमत्कारी उपाय आपका सोया भाग्य भी जगा सकते हैं। चलिए इन उपायों के बारे में जान लेते हैं।

कलश पर रखें आम के पत्ते

घर में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए पूजा घर मे पानी के कलश पर आम के पत्ते रखें। यह एक उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है।

आम के वृक्ष की पूजा करें

आम के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। इस पेड़ में जल देने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही, देवी-देवताओं की कृपा भी मिलती है।

शनि क्रोध से बचने का उपाय

शनि के क्रोध से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आम के वृक्ष पर काले तिल अर्पित करें।

मंदिर में लटकाएं आम के पत्ते

घर के मंदिर में आम के पत्तों को कलावे से बांधकर लटका दें। यह एक उपाय व्यक्ति को धनवान बनाने में भी काफी हद तक मदद करता है।

हनुमान जी को अर्पित करें

भगवान हनुमान को भी आम के पत्ते प्रिय होते हैं। इसके लिए आम के पत्ते पर चंदन लगाकर कर हनुमान जी को अर्पित करें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहेगी।

मुख्य दरवाजे पर लटकाएं

आम के पत्तों का तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर लटकाना भी शुभ होता है। मान्यता के अनुसार, इसे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं लाल किताब के अचूक उपाय