आम के पत्तों से करें ये 5 उपाय, मिलेगा हर समस्‍या का समाधान


By Prakhar Pandey31, Mar 2024 02:47 PMnaidunia.com

पेड़ पौधों का महत्व

हिंदू धर्म में पेड़ पौधों और पत्तों खास महत्व माना जाता है। आइए जानते है आम के पत्तों के उपायों के बारे में जिससे आप हर समस्या में आराम पा सकते है?

आम के पत्ते

आम के पेड़ की पत्तियों से लेकर लकड़ियों तक का इस्तेमाल मांगलिक कार्यों में किया जाता है। आम के पत्तों को बेहद शुभ माना जाता है।

वास्तु दोष

आम की पत्तियों के उपाय से वास्तु दोष से भी मुक्ति मिल सकती है। आम के पत्तियों के उपाय से सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

11 आम के पत्ते

11 आम के पत्तों को कच्चे सूत में बांध ले और शहद में डुबो दें। इसके बाद इन पत्तों को शिवलिंग के अशोक सुंदरी पर चढ़ाएं। इस उपाय से कर्ज से राहत मिलती है।

नहीं लगती बुरी नजर

घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते लटकाने से परिवार को बुरी नजर नहीं लगती है। साथ ही, घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी नहीं होता है।

हनुमान जी की कृपा

यह पत्ता भगवान हनुमान को अति प्रिय होता है। आम के पत्तों पर जय श्री राम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करने से भगवान हनुमान की कृपा सदैव बनी रहती है।

पेड़ों में डाले जल

आम के पेड़ की जड़ों में जल देकर पेड़ को प्रणाम करने से जीवन में आ रही हर प्रकार की समस्या दूर होती है। ऐसा करने से जल्द ही सफलता के मार्ग भी खुलते है।

जल का छिड़काव

पूजा के दौरान आम के पत्तों से घर में जल का छिड़काव करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलता है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।

अगर आपको आम के पत्तों के उपायों से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

धार्मिक व्यक्ति पूजा-पाठ में इन 7 बातों का रखें खास ख्याल