Mango: फलों का राजा ही नहीं मंगलकारी भी है आम


By Abrak Akrosh21, Dec 2022 07:08 PMnaidunia.com

सभी मांगलिक कार्यों में जरूरी

हिंदुओं में कोई भी मांगलिक कार्य आम के पत्तों के बिना पूरा नहीं होता है। घर की चौखट से लेकर शादी और मुंडन संस्कार में इनका उपयोग होता है।

14 पीढ़ियों को मिलता है पुण्य

मान्यता है कि आम का पेड़ लगाने से 14 पीढ़ियाें को पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए खास मौकों पर इसके पौधे लगाए जाते हैं।

घर में आती है खुशहाली

आम के वृक्ष और पत्तों को शुभ माना जाता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाया जाता है। इससे घर में खुशहाली आती है।

घट स्थापना का विशेष महत्व

कोई भी मांगलिक कार्य घट स्थापना के बिना नहीं होती है। पुरोहितों के अनुसार इसमें लगे आम के पत्तों को भगवान के अंग के रूप पर देखा जाता है।

घर या आंगन में नहीं लगाना चाहिए

हालांकि आम का पौधा लगाना पुण्यकारी माना जाता है, लेकिन इसे कभी भी घर या आंगन में नहीं लगाना चाहिए। इसे घर के आसपास लगाया जा सकता है।

कठिन और महत्वपूर्ण कार्यों में दिलाए सफलता

कठिन और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए निकलने से पहले आम के पत्‍ते को कलावे के साथ अपनी बांह पर बांध लेना चाहिए। इससे सफलता मिलती है।

Lucky Names: इस अक्षर के नाम वालों को मिलता है बहुत अच्छा जीवनसाथी