पढ़ाई लिखाई को मन लगाकर ही करना चाहिए। अक्सर बच्चे पढ़ाई के दौरान भटक जाते है और उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। आइए जानते हैं पढ़ाई में मन लगाने वाले मंत्रों के बारे में।
आपकी शिक्षा हमेशा आपके लिए काम आती है। हर इंसान को लाइफ में सफल बनने के लिए सीखने की इच्छा रखनी चाहिए। सिर्फ मंत्र के सहारे ही नहीं बल्कि एक निर्धारित लक्ष्य के पीछे भागना होगा।
पढ़ाई में अगर बच्चे का बिल्कुल मन नहीं लग रहा हैं तो बच्चे के पढ़ाई करने के स्थान के पास मां सरस्वती की तस्वीर लगाएं। तस्वीर के पास व्हाइट या येलो कलर का पेन रख गें।
बच्चें को पूर्व दिशा में मुंह करके पढ़ाई शुरू करने को कहें। सफेद और पीला रंग का पेन खत्म हो जाने पर उसे मां सरस्वती के चरणों में रख दें।
बच्चे अपनी पढ़ाई शुरू करने से पहले 1,3,5 या 7 बार सच्चे मन से ‘ऊं नमो भगवती सरस्वती वाग्वादिनी ब्राह्मणी ब्रह्मस्वरूपिणी बुद्धिवादिनी मम विद्या देहि-देहि स्वाहा’ मंत्र का जाप करें।
इस मंत्र का जाप करने के बाद पूरी लगन और मेहनत से अपनी पढ़ाई पर लग जाएगा। मां का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा और पढ़ाई में मन भी लगेगा।
ॐ मंत्र का जाप करने से एकाग्रता बढ़ती है। रोज सुबह स्नान के बाद अपने सभी कार्यों से मुक्त होकर पढ़ाई शुरू करने से पहले थोड़ी देर ॐ का उच्चारण करें।
परीक्षा के लिए पूजा-पाठ और मंत्र के साथ-साथ पढ़ाई भी सबसे आवश्यक होती है। ऐसे में मंत्रों के जाप के अलावा एक लक्ष्य को निर्धारित करके परीक्षा के लिए अच्छे से मेहनत करें।